Saturday, August 29, 2026
Homeदिल्लीकेदारनाथ में हादसा : लैंडिंग के दौरान पहाड़ियों में गिरा क्रिस्टल हेलीकॉप्टर...

केदारनाथ में हादसा : लैंडिंग के दौरान पहाड़ियों में गिरा क्रिस्टल हेलीकॉप्टर , देखिये वीडियो

केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर के साथ लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल पहले यहां एक क्रिस्टल हेलीकॉप्टर केदारनाथ में लैंडिंग के दौरान खराब हो गया था। बाद में इसे MI-17 हेलीकॉप्टर से लिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान ये हेलीकॉप्टर नीचे गिर गया और यह हादसा हुआ है। हालांकि हादसे में किसी नुकसान की खबर सामने नहीं है।

एमआई-17 हेलीकॉप्टर से फिसल गया और मंदाकिनी नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये हेलीकॉप्टर किसी आबादी वाले इलाके में नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि अचानक से वायर टूटने से यह हादसा हुआ है। घटनास्थल पर SDRF के जवान पहुंचे और सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular