Saturday, September 19, 2026
Homeहरियाणाहिसार में कार चालक ने महिला को रौंदा, सामान लेने जा रही...

हिसार में कार चालक ने महिला को रौंदा, सामान लेने जा रही थी

Hisar News : हिसार शहर के सेक्टर 15 एरिया में तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। लाेग घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर 15 में फाग वाले दिन महिला अंगूरी सामान लेने जा रही थी। इसी दाैरान एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए मृतका के पति ने बताया कि जयपाल ने बताया कि वह पत्नी अंगूरी के साथ सेक्टर 15 में किराये के मकान पर रहता है। वह मूलरूप से गंगवा की देवी लाल कॉलोनी में रहने वाला है। वह हिसार में रजाई भराई का काम करता है। होली वाले वाले दिन दोपहर को पत्नी अंगूरी दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। इसी दौरान उसको तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular