Tuesday, August 4, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में असामाजिक तत्वों ने पार्क से पंडित श्रीराम शर्मा का बोर्ड...

रोहतक में असामाजिक तत्वों ने पार्क से पंडित श्रीराम शर्मा का बोर्ड उखाड़ा, लोगों में रोष

Rohtak News : रोहतक में असामाजिक तत्वों ने हुडा सिटी पार्क पर लगा स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा का बोर्ड उखाड़ दिया। घटना को लेकर लाेगों ने रोष जताया। वहीं पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच ने आराेपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले की जानकारी देते हुए पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक दीक्षित व समाज सेवी नवीन शर्मा ने बताया कुछ असामाजिक तत्वों ने बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ऐसे लोग समाज के माहौल को खराब करना चाहते हैं। पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से पार्क का बोर्ड दोबारा लगाया जाए।

पहले यह बोर्ड लगा था

बता दें कि नगर निगम की 1 अक्टूबर 2023 को हाउस मीटिंग में रोहतक के नए बस स्टैंड के सामने हुडा सिटी पार्क कानाम पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर नामकरण किया था।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular