Thursday, September 10, 2026
Homeहरियाणारोहतकअभय चौटाला बोले- हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के सामने बेबस...

अभय चौटाला बोले- हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के सामने बेबस BJP सरकार

चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में आज आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। हत्या, जाने से मारने की धमकी, लूट, गोलीबारी, फिरौती, गैंगवार और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाओं ने प्रदेश की जनता में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल उलट है। बीजेपी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर है इसका पता हाल ही में विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की तरफ से दिए गए जवाब से पता चल जाता है। जिसमें पुरानी सरकारों के समय के आंकड़े दिए गए लेकिन पिछले 12 सालों में बीजेपी सरकार के दौरान के आंकड़े नहीं दिए। सरकार का खुफिया तंत्र और पुलिस व्यवस्था अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में नाकाम साबित हो रही है।

अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार को आंकड़ों और विज्ञापनों की राजनीति छोड़कर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। कानून व्यवस्था किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, लेकिन हरियाणा सरकार इस मोर्चे पर पूरी तरह विफल दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने विधानसभा में भी कानून-व्यवस्था के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है और सरकार से जवाब मांगा है। सरकार का यह दायित्व है कि वह अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाए।

चौटाला ने कहा कि हरियाणा को भय और अपराध के माहौल से बाहर निकालने के लिए केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि कठोर और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर प्रदेश में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए उसकी ठोस रणनीति क्या है। अभय सिंह चौटाला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने कानून व्यवस्था को गंभीरता से नहीं संभाला तो इनेलो प्रदेश की जनता की आवाज बनकर सडक़ से लेकर विधानसभा तक सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular