Tuesday, January 13, 2026
Homeपंजाबआप पंजाब ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

आप पंजाब ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने 13 लोकसभा सीटों के लिए 8 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें अमृतसर से मंत्री कुलदीप धालीवाल, खडूर साहिब से मंत्री लालजीत भुल्लर, जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल, बठिंडा से मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां, संगरूर से मंत्री गुरमीत सिंह और पटियाला से बलबीर सिंह का टिकट काट दिया गया है।

‘आप’ ने जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू पर फिर भरोसा जताया है। वह जालंधर से आप सांसद हैं। जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद रिंकू ने कांग्रेस छोड़ दी और AAP से उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान मेहर सिंह नंबरदार की हालत गंभीर

फतेहगढ़ साहिब से कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस में अनुशासन की कमी और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए पार्टी बदल ली थी। तभी से उन्हें टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी।

फरीदकोट से सबसे दिलचस्प उम्मीदवार करमजीत अनमोल हैं। अनमोल एक पंजाबी अभिनेता हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफी करीबी माने जाते हैं। पहले चर्चा थी कि उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान की पुरानी लोकसभा सीट संगरूर से उम्मीदवार बनाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सीट आम आदमी पार्टी के लिए सुरक्षित मानी जा रही है। हालांकि, उन्हें फरीदकोट से टिकट दिया गया है।

RELATED NEWS

Most Popular