Sunday, May 19, 2024
Homeदेशमुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी ने PM मोदी से की...

मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी ने PM मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

- Advertisment -
- Advertisment -

मुख्यमंत्री बनने के बाद हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार और लोकसभा चुनाव समेत पीएम से कई मुद्दों पर चर्चा की।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद मिला है, कई विषयों पर चर्चा हुई है। पीएम मोदी जी की सोच है कि सभी को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाया जाए।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इस मामले में चर्चा हुई है। जल्द इस विषय को आगे बढ़ाया जाएगा। विज के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा विज साहब हमारे वरिष्ठ नेता है और उनका आशीर्वाद हमारे साथ है। कल भी विधानसभा में हम साथ थे। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा की छह सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है और बाकी चार की भी जल्द ही घोषणा हो जाएगी। जननायक जनता पार्टी से गठबंधन टूटने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तर पर निर्णय लिया गया है। यह गठबंधन संगठन स्तर पर नहीं था।

वहीं पीएम से मुलाकात के बाद सीएम सैनी ने  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी  मुलाक़ात की है।

बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल किया था। सदन में विश्वास प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों द्वारा चर्चा करने के उपरांत ध्वनि मत से वर्तमान सरकार के पक्ष में विश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular