Wednesday, July 29, 2026
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में आग उगलने वाली गर्मी, 29 अप्रैल तक...

Weather Update : हरियाणा में आग उगलने वाली गर्मी, 29 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना

Weather Update : हरियाणा में लगातार आग उगलने वाली गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज़ किए हुए हैं। सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में उफान देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान 40 से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार  के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 25 अप्रैल देर रात्रि को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 26 अप्रैल रात्रि से 29 अप्रैल के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से की संभावना है । इस दौरान मध्यम से तेज गति से धूलभरी हवाएं चलने तथा गरज चमक के साथ राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular