Wednesday, May 1, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में आप नेता अशोक तंवर का शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी-कांग्रेस दोनों पर...

रोहतक में आप नेता अशोक तंवर का शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी-कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना

Ashok Tanwar in Rohtak: हरियाणा में आम आदमी पार्टी जल्द ही अपने नए संगठन की घोषणा करने जा रही है। ऐसे में पार्टी से जुड़े तमाम नेता जनता के बीच दिख रहे हैं। बीते दिन रविवार को पूर्व सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर रोहतक पहुंचे। अपने जन्मदिन के खास मौके पर अशोक तंवर ने पुरानी आईआईटी मैदान में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ जुड़कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

रोहतक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक तंवर ने कहा, प्रदेश की दोनों ही प्रमुख पार्टी के नेता एक-दूसरे के हितों के लिए काम कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई सहित अनेक समस्याएं है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को जनता से कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश की राजनीति में दोनों पार्टियों ने गंदगी फैलाने का काम किया है। प्रदेश की जनता के पास एकमात्र विकल्प आम आदमी पार्टी है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता  झाड़ू से दोनों ही पार्टी का सफाया कर देगी।

कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि इस तरह के अभियान से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि हरियाणा में पार्टी के नेता बंटे हुए हैं। हरियाणा में पिछले दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है, जबकि लोग अब भाजपा-जजपा गठबंधन को सत्ता से बाहर करने के लिए अगले विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।

आप नेता अशोक तंवर ने अपने ट्विटर पर लिखा, आज जन्मदिवस पर मेरे संघर्ष के ‘स्वाभिमानी’ साथियों द्वारा रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से पहुंचे साथियों के प्यार से अभिभूत हूँ। आपका प्यार और आशीर्वाद ही मुझे प्रतिदिन आगे बढ़ने की ताक़त देता है, आपका सिर कभी झुकने नहीं दूंगा। इस सहयोग और समर्थन के लिए आभार।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular