Monday, July 27, 2026
Homeदिल्लीAAP में बड़ी बगावत : राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने पार्टी...

AAP में बड़ी बगावत : राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने पार्टी छोड़ने का एलान किया, दावा-7 सांसद BJP में शामिल होंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) में शुक्रवार को बड़ी बगावत सामने आई। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल, आप छोड़ने का ऐलान कर दिया है। सभी सांसद में बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी भी उनके साथ हैं और वो सातों बीजेपी ज्वाइन करेंगे। बता दें कि ये सभी राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद हैं।

राघव चड्ढा ने कहा, आदमी पार्टी अपने सिद्धांतों, मूल्यों से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है। कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं।  इसलिए, आज हम यह घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं। हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य भाजपा में विलय कर लेंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular