Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिषदिवाली से पहले 400 साल बाद बन रहा है महासंयोग

दिवाली से पहले 400 साल बाद बन रहा है महासंयोग

- Advertisment -
- Advertisment -

400 सालों के लंबे वक्त बाद इस बार दिवाली पर पुष्य नक्षत्र के साथ अष्ट महायोग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी के अनुसार इस साल दिवाली पूर्व 4 नवंबर शनिवार को पुष्य नक्षत्र सुबह 07 बजकर 57 मिनट से है और यह 5 नवंबर रविवार को सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक है।

शनिवार को पुष्य नक्षत्र होने से पुष्य योग और रविवार को होने से रवि पुष्य योग बना है। ये दोनों दिन खरीददारी और निवेश के लिए अति उत्तम है। इस योग में करने वाला हर काम शुभ होगा। इस दिन किए गए काम से उन्नति होगी जो स्थाई होगी

कब तक रहेगा शनि पुष्य योग

4 नवंबर शनिवार के दिन शनि पुष्य योग सुबह 07 बजकर 57 मिनट से पूरी रात तक है। इस दिन सुबह 7 बजकर 57 मिनट से खरीददारी और निवेश कर सकते हैं।

कब तक रहेगा रवि पुष्य योग

5 नवंबर रविवार के दिन रवि पुष्य योग प्रात:काल से लेकर सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक है। इसके बाद से यह योग खत्म हो जाएगा। रविवार को सुबह 10:29 बजे तक खरीदारी और निवेश के लिए शुभ मुहूर्त है।

शनि-रवि पुष्य योग पर बन रहे हैं अष्टमहायोग 

शनि पुष्य योग के दिन हर्ष, सरल, शंख, लक्ष्मी, शश, साध्य, मित्र और गजकेसरी जैसे अष्ट महायोग बन रहे हैं। 4 नवंबर को शनि पुष्य योग वाले दिन साध्य योग, शुभ योग, त्रिपुष्कर योग और रवि योग भी बन रहे हैं।
1. साध्य योग: प्रात:काल से दोपहर 01:03 बजे तक
2. शुभ योग: दोपहर 01:03 बजे से रात तक
3. त्रिपुष्कर योग: सुबह 06:35 बजे से सुबह 07:57 बजे तक
4. रवि योग: सुबह 06:35 बजे से सुबह 07:57 बजे तक

ये भी पढ़ें- जानें कब है रमा एकादशी, इस दिन विष्णु और लक्ष्मी पूजा का क्या महत्व

5 नवंबर रविवार को रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि, शुक्ल, शुभ, वाशि, सरल, श्रीवत्स, अमला और गजकेसरी योग बने हैं।
1. शुभ योग: प्रात:काल से लेकर दोपहर 01:37 बजे तक
2. शुक्ल योग: दोपहर 01:37 बजे से अगले दिन दोपहर तक
3. रवि पुष्य योग: सुबह 06:36 बजे से सुबह 10:29 बजे तक
4. सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:36 बजे से सुबह 10:29 बजे तक

इस योग में  सोना, चांदी, आभूषण, वाहन, मकान, कपड़े आदि खरीद सकते हैं। इस योग में पॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular