Monday, September 23, 2024
Homeपंजाबपंजाब, मान सरकार के में नए चेहरों को कैबिनेट में मिली जगह

पंजाब, मान सरकार के में नए चेहरों को कैबिनेट में मिली जगह

पंजाब, सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए चार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। उनकी जगह सोमवार शाम 5 बजे पंजाब राजभवन में पांच नए चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे. हरदीप सिंह मुंडियां, तरूणप्रीत सौंध, बरिंदर गोयल और मोहिंदर भगत का मंत्री बनना तय है।

पंजाब राजभवन में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अचानक हुए इस बदलाव के पीछे की कोई स्पष्ट व्याख्या अभी तक सामने नहीं आई है। जिन मंत्रियों को छुट्टी दी गई है।

उनमें अनमोल गगन मान, ब्रह्म शंकर जिम्पा, चेतन सिंह जौदमाजरा और बलकार सिंह शामिल हैं। उनसे इस्तीफा ले लिया गया है और चारों ने रविवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

पंजाब, हरभजन सिंह ईटीओ ने 70 करोड़ की लागत वाले रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया

तरूणप्रीत सौंध को आवास एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, हरदीप सिंह मुंडियन को शहरी विकास मंत्रालय, बरिंदर गोयल को भूमि खनन मंत्रालय, महेंद्र भगत को बागवानी मंत्रालय दिया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय संभालेंगे। जबकि मौजूदा मंत्री लालजीत भुल्लर को जेल विभाग की जिम्मेदारी मिलेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular