Friday, September 20, 2024
Homeखेल जगतपेरिस ओलम्पिक में भारतीय रेसलर अमन सेहरावत ने कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज़

पेरिस ओलम्पिक में भारतीय रेसलर अमन सेहरावत ने कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज़

पेरिस ओलम्पिक खेलों में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उन्होंने प्यूर्टो रीको के डारियन क्रूज को 13-5 के विशाल अंतर से हराया। ये भारत का पेरिस ओलंपिक्स 2024 में कुल छठा मेडल है। भारत अब तक एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।

बता दें कि ओलम्पिक पदक विजेता अमन सहरावत हरियाणा के झज्जर जिले के बीरोहार के रहने वाले हैं।साधारण किसान परिवार में जन्मे अमन के माता-पिता का देहांत 11 वर्ष पहले हो गया था। उसकी मां जहां बीमारी के कारण चल बसी थी वहीं उसके कुछ माह बाद एक सड़क दुर्घटना में उसके पिता की भी मृत्यु हो गई। जिसके बाद अमन के चाचा रणवीर, ताऊ सुधीर और दादा मांगेराम ने उसकी परवरिश की।

अमन सेहरावत ने 2021 में अपना पहला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब जीता था। 2022 में अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में अपने स्वर्ण पदक के बाद सेहरावत अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 2022 के एशियाई खेलों में 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। अप्रैल 2023 में उन्होंने अस्ताना में 2023 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

बचपन से कुश्ती का शौक

अमन को बचपन से कुश्ती का शौक रहा है। उसके चाचा कर्मवीर अपने समय के नामी पहलवान रहे हैं। ग्रामीणों और परिजनों ने अपने बेटे की जीत की कामना के लिए हवन-यज्ञ भी किया। अमन के गांव और परिवार के मुकाबला देखने के लिए एलईडी की स्क्रीन पर चिपके रहे। अमन के पदक जीतते ही परिवार को फोन पर बधाइयां मिलनी शुरू हो गई।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने रेसलर आमीन सेहरावत को एक्स पर बधाई देते हुए लिखा –

 

 

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular