Friday, September 20, 2024
Homeशिक्षाहरियाणा के स्कूलों में अब Good Morning की बजाए बोलना होगा जय...

हरियाणा के स्कूलों में अब Good Morning की बजाए बोलना होगा जय हिंद , शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

हरियाणा के स्कूलों में अब Good Morning की बजाए बच्चों को जय हिंद बोलना होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला और ब्लॉक स्तर पर सभी शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को ‘गुड मॉर्निंग’ की जगह ‘जय हिंद’ लिखने के निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश में कहा कि राज्य के विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों में देश भक्ति और राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘गुड गॉर्निंग के स्थान पर ‘जय हिन्द’ को अभिवादन के रूप में लागू करने का निर्णय लिया गया है ताकि विद्यार्थियों को प्रतिदिन राष्ट्रीय एकता की भावना और हमारे देश के समृद्ध इतिहास के प्रति सम्मान के साथ प्रेरित किया जा सके। जैसा कि आपको विदित है कि ‘जय हिन्द का नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिया गया तथा लोकप्रिय बनाया गया था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आन्दोलन के दौरान आजाद हिन्द फौज का गठन किया तथा ‘जय हिन्द का नारा दिया। स्वतंत्रता के बाद जय हिन्द को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा अभिवादन के रूप में अपनाया गया जो राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

देखिये जारी लेटर

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular