Friday, September 20, 2024
Homeखेल जगतपेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने रचा इतिहास, दूसरा कांस्य पदक जीता

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने रचा इतिहास, दूसरा कांस्य पदक जीता

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने लगातार दूसरा मेडल जीतकर आज इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली मनु पहली भारतीय बन गयी हैं। मनु भाकर ने अपने पार्टनर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट के मैच में कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया है।

सरबजोत सिंह हरियाणा के अंबाला के बराड़ा ब्लॉक के धीन गांव के रहने वाले हैं। सरबजोत सिंह अपने नाम कई मेडल कर चुके हैं। साल 2019 में वे ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतकर सरबजोत सिंह ने इतिहास रचा था।

बता दें कि मनु भाकर ने इससे पहले 28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल्स इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया था।अब 48 घंटे बाद मनु भाकर ने एक और ब्रॉन्ज मैडल जीतकर इतिहास रचा है।

वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी . उन्होंने लिखा –हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं। मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है। मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular