Sunday, October 6, 2024
Homeपंजाबपंजाब, निर्दलीय प्रत्याशी अजयवीर वाल्मिकी और दीपक भगत AAP में शामिल

पंजाब, निर्दलीय प्रत्याशी अजयवीर वाल्मिकी और दीपक भगत AAP में शामिल

पंजाब, आम आदमी पार्टी ‘आप’ का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। जालंधर वेस्ट उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक बार फिर बड़ी बढ़त मिली है। शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी अजयवीर वाल्मिकी और दीपक भगत अपने सैकड़ों साथियों के साथ आप में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नेताओं और उनके सहयोगियों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया और उनका पार्टी में स्वागत किया। सीएम मान ने कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

पार्टी में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप की जनसमर्थक नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

बस रोजाना करें ये काम, बादाम आपको नहीं होने देगा बुढ़ा कभी भी.

इस मौके पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जालंधर विधानसभा क्षेत्र की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जालंधर की जनता ने आप प्रत्याशी को जिताया था। इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी यहां की जनता ‘आप’ प्रत्याशी मोहिंदर भगत को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजेगी।

उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत एक ईमानदार नेता हैं। विधायक बनने के बाद वह पूरी लगन से जालंधर वेस्ट का विकास करेंगे और सभी रुके हुए कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular