Sunday, September 29, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा सरकार ने HCS अधिकारियों के लिए पीएआर की समय-सीमा बढ़ाई

हरियाणा सरकार ने HCS अधिकारियों के लिए पीएआर की समय-सीमा बढ़ाई

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारियों के लिए वर्ष 2023-24 की कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) दर्ज करने की समय-सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी है।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, चालू वर्ष के लिएस्व-मूल्यांकन अब 30 जून, 2024 तक किया जा सकेगा। रिपोर्टिंग प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन अब 31 अगस्त, 2024 तक किया जाना है।

इसी प्रकार, समीक्षा प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन की समय-सीमा 31 अक्टूबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है। स्वीकृति प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन की समय-सीमा कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 31 दिसंबर, 2024 ही रहेगी।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में चुनाव आयोग ने वोटिंग के फाइनल आंकड़े जारी किए, जानें- किस जिले में कितने प्रतिशत मतदान हुआ…

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular