Sunday, October 6, 2024
Homeदेशलोकसभा चुनाव : हरियाणा में 10 सीटों पर वोटिंग, शाम 5 बजे...

लोकसभा चुनाव : हरियाणा में 10 सीटों पर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 51.8 प्रतिशत मतदान

Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हरियाणा की 10 सीटों समेत आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। हरियाणा में वोटिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह सुबह से ही देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं ने अपने घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं। वहीं जींद के गांव सुंदरपुरा के लोगाें ने मतदान का बहिष्कार किया। प्रदेश में शाम 5 बजे  तक 51.8 प्रतिशत, चार बजे तक 50.1 फीसदी तो दोपहर 3 बजे तक 46.26% मतदान हो चुका है।

दो बजे तक 10 सीटों पर 40.7 फीसदी मतदान

दोपहर दो बजे तक 10 सीटों पर 40.7 फीसदी मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। वहीं रोहतक लोकसभा सीट पर 41.7 % वोटिंग हो चुकी है।

साढ़े 11 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग

प्रदेश में सभी 10 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।  दोपहर 1 बजे तक करीब 36.48% मतदान हो चुका था। नारायणगढ़ विधानसभा के गांव मिर्जापुर माजरा में सीएम नायब सिंह सैनी परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे तो पूर्व सीएम ने मनाेहर लाल ने करनाल में अपना वोट डाला। वहीं 11 बजे तक 22.09% फीसदी वोटिंग हो चुकी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा ने सांघी गांव में परिवार सहित वोट डाला। इस दौरान रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्‌डा, आशा हुड्‌डा, श्वेता मिर्धा हुड्‌डा मौजूद रहीं।

सुबह 9 बजे तक पूरे हरियाणा में 8.31% मतदान

सुबह 9 बजे तक पूरे हरियाणा में 8.31% मतदान हो चुका है। वहीं रोहतक लोकसभा क्षेत्र में 10.22% मतदान हुआ है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 10.26% ,करनाल लोकसभा क्षेत्र में 9.29% ,अम्बाला लोकसभा क्षेत्र में 6.92% , फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 5.46%, गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में 6.20%, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 9.92%, सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 9.81% , सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 9.33% और हिसार लोकसभा क्षेत्र में 7.44% मतदान हुआ है।

सीएम नायब सिंह सैनी परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।

करनाल में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने अपना वोट डालकर लोगों से भी मतदान करने का आह्वान किया।

करनाल में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने अपना वोट डालकर लोगों से भी मतदान करने का आह्वान किया।

बबीता फोगाट ने अपने परिवार के साथ गांव बलाली में किया मतदान
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता अपनी पत्नी विमला गुप्ता के साथ पंचकूला के सेक्टर 17 स्थित बूथ नंबर 120 पर मतदान किया
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता अपनी पत्नी विमला गुप्ता के साथ पंचकूला के सेक्टर 17 स्थित बूथ नंबर 120 पर मतदान किया
सिरसा में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला जी ने परिवार सहित मतदान किया।

इस चरण में 94 महिलाओं और एक थर्ड जेंडर समेत 889 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले पूरे देश में पांच चरणों में 429 सीटों पर मतदान हो चुका है।

रोहतक में मतदान करने के पहले अपनी पर्ची कटवाते मतदाता।
रोहतक में मतदान करने के पहले अपनी पर्ची कटवाते मतदाता।

प्रदेश की 10 सीटों पर 223 उम्मीदवार

प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 2,01,87, 911 कुल मतदाता प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर 2, 01, 87,911 मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रदेश के 2,01,87,911 में से 1,06,52, 345 पुरुष, 9423956 महिला मतदाताओं में 3,53, 309 नए मतदाता हैं।

हरियाणा में सबसे अधिक 31 उम्मीदवार कुरुक्षेत्र व सबसे कम 14 अंबाला सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। करनाल में 19, भिवानी महेंद्रगढ़ में 17, फरीदाबाद में 24, गुरुग्राम में 23, रोहतक में 26, हिसार में 28, सिरसा में 19 व सोनीपत में 23 मतदाता हैं।

ये प्रमुख चेहरे मैदान में

प्रदेश में मुख्य उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व उपप्रधानमंत्री के बेटे रणजीत चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे दीपेंद्र हुड्डा व अभय चौटाला, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुजर व कुमारी सैलजा, जयप्रकाश व महेंद्र प्रताप और उद्योगपति नवीन जिंदल व सुशील गुप्ता, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर व फूलचंद मुलाना के बेटे वरूण चौधरी व पूर्व मंत्री की पत्नी बंतो कटारिया के साथ फिल्म अभिनेता राजबब्बर और देवीलाल की पौत्रवधू नैना चौटाला और सुनैना चौटाला का नाम प्रमुखता से शामिल है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular