Saturday, September 21, 2024
Homeहरियाणासामूहिक आत्महत्या की कोशिश : फरीदाबाद में एक ही परिवार के छह...

सामूहिक आत्महत्या की कोशिश : फरीदाबाद में एक ही परिवार के छह लोगों ने काटी हाथ की नस, 1 की मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में सामूहिक आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के छह लोगों ने सूदखोर से परेशान होकर हाथ की नस काट ली। जिससे परिवार के मुखिया की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बनी है।  जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद में सेक्टर 37 में रहने वाले श्याम गोयल का चांदनी चौक में देसी घी का कारोबार है। बताया जा रहा है कुछ दिनों से यह परिवार सूदखाेरों से परेशान था। गुरुवार को रात को लोन की वसूली के लिए उनके घर कुछ लोग पहुंचे पहुंचे थे। इससे परेशान होकर परिवार ने ये खौफनाक कदम उठा लिया। सुरक्षा गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस को पूरा परिवार लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां श्याम गोयल को दम तोड़ दिया। वहीं श्याम गोयल की पत्नी साधना, बेटा अनिरुद्ध, उसकी पत्नी निधि, इनके बेटे हिमांग व धनंजय एशियन अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच जुटी हुई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular