Saturday, September 28, 2024
Homeदेशहरियाणा में प्रियंका का रोड शो, कहा- हरियाणा समेत पूरे देश में...

हरियाणा में प्रियंका का रोड शो, कहा- हरियाणा समेत पूरे देश में भाजपा के खिलाफ लहर

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रचार के हरियाणा के सिरसा में रोड शो निकाला। इस दौरान उन्होंने कहा हरियाणा समेत पूरे देश में भाजपा के खिलाफ एक लहर है। उन्होंने कहा पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है जिसकी कीमत यहां के युवा चुका रहे हैं। प्रचंड महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा की अस्थिरता से जनता उकता चुकी है और बड़ा परिवर्तन लाने जा रही है। कांग्रेस भारी बहुमत से सारी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

वहीं पानीपत में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, हिंदुस्तान किसानों का देश है। इस देश की आत्मा में किसान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए काले कृषि कानून लेकर आए। इन कानूनों के खिलाफ किसान महीनों तक दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे। किसानों को देशद्रोही कहा गया, अपशब्द कहे गए। प्रधानमंत्री समेत भाजपा का एक भी नेता किसानों को देखने तक नहीं आया। भाजपा ने इस चुनाव में उस मंत्री को टिकट दिया है, जिसके बेटे ने किसानों को कुचल डाला था।

वहीं प्रियंका ने अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा, हरियाणा के युवा सेना में जाकर देश की रक्षा करते हैं। हरियाणा के गांवों में युवा सुबह-सुबह दौड़ लगाते हैं। मगर मोदी सरकार ने अग्निवीर लाकर युवाओं की आशाओं को तोड़ दिया है। युवा चार साल बाद बेरोजगार हो जाएंगे। शहीद होने वाले युवाओं को ना शहीद का दर्जा मिलेगा, ना उनको पेंशन मिलेगी। आज बेरोजगारी चरम पर है और नरेंद्र मोदी अग्निवीर जैसी योजना ला रहे हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular