Saturday, September 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टियों का एलान, उपायुक्त ने...

रोहतक में गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टियों का एलान, उपायुक्त ने जारी किये निर्देश

भीषण गर्मी के चलते रोहतक के स्कूलों में छुट्टियों का एलान, 5वीं कक्षा तक पढऩे वाले छात्रों के लिए 21 मई से 24 मई तक अवकाश घोषित, हरियाणा शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद उपायुक्त ने जारी किये निर्देश

रोहतक। रोहतक में आज भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते स्कूलों में छुट्टियों का एलान कर दिया गया है। उपायुक्त रोहतक डॉ अजय कुमार ने माध्यमिक शिक्षा हरियाणा द्वारा जारी निर्देशों की पालना तथा गर्मी की अधिकता के मद्देनजर जिला के सभी सरकारी/ अर्ध सरकारी तथा निजी विद्यालयों में बाल वाटिका से 5वीं कक्षा तक पढऩे वाले सभी विद्यार्थियों के लिए 21 मई से 24 मई तक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किये है। जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किये गए है कि वे आदेशों की पालना करवाना सुनिश्चित करें।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया पत्र

बता दे हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच रोहतक से पहले भी 11 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की गई है। करनाल, कैथल व रेवाड़ी में पांचवीं तक, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, सोनीपत, नूंह व पानीपत में 8वीं तक व चरखी दादरी में 24 मई तक स्कूल बंद रहेंगे। आज रोहतक के स्कूल 21 से 24 मई तक बंद रखने के निर्देश दिए गए तो वहीँ पंचकूला डीसी ने 21 मई से 31 मई तक पांचवी कक्षा तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए।

आपको बता दें बढ़ती गर्मी और हीटवेव के अलर्ट के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी जिलों के DC को भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी करने की पावर दी गई है। वहीँ मौसम विभाग ने हरियाणा के 11 जिलों में 23 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी शामिल हैं। इनके अलावा, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद शामिल हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular