Saturday, October 5, 2024
HomeदेशCBSE 12th Result 2024 : सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया, 87.98%...

CBSE 12th Result 2024 : सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया, 87.98% विद्यार्थी पास, यहां करें चेक

CBSE 12th Result 2024 : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 87.98% बच्चे पास हुए हैं। इस बार टॉपर की घोषणा नहीं हुई है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट results.digilocker.gov.in और umang.gov.in पर भी उपलब्ध हैं।

देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। वहीं दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6.40 प्रतिशत अधिक है।  लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा।

बता दें कि इस साल  सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च और सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में देशभर के 39 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर जाकर कक्षा 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लास को सिलेक्ट और लॉग इन डिटेल्स सबमिट करें
  • CBSE रिजल्ट देखें और डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट भी ले लें।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular