Saturday, October 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक को चमकने के लिए आज से शुरू हुआ सफाई अभियान, सड़कों...

रोहतक को चमकने के लिए आज से शुरू हुआ सफाई अभियान, सड़कों से भरे जायेंगे गड्ढे

रोहतक में 23 जनवरी को आएंगे सीएम मनोहर लाल, फिर चमकेगा शहर, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सफाई पर रख रहे निगाह, नहीं लगेंगे कचरे के ढेर, 15 वार्डों की सफाई व्यवस्था जांची, मुख्य सड़कों पर गड्ढे भरे जाएंगे, 21 जनवरी यानी रविवार तक सभी वार्डों को चमकाया जाएगा आमजन से भी सहयोग मांगा

रोहतक। रोहतक में 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हर ओर तैयारियां चल रही हैं। 23 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी रोहतक आएंगे। इस कारण शहर में सफाई अभियान राकेश कुमार, नगर भी शहर में निगम के संयुक्त चल रहा है। नगर निगम के अधिकारी भी सफाई अभियान की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल बाजारों में रात के समय विशेष सफाई अभियान चलेगा। कहीं भी कचरे के ढेर नहीं लगेंगे। मुख्य सड़कों पर गड्ढे भरे जाएंगे और वरीयता के साथ सफाई अभियान चलेगा।

शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि नगर निगम के अधिकारी रूटीन सफाई के कार्य बता रहे हैं। लेकिन पूर्व पार्षदों और निवर्तमान पार्षदों का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व शहर की सफाई जरूरी है। अभी तक 15 वाड़ों में पूर्ण रूप से सफाई की जा चुकी है। 21 जनवरी तक सभी 22 वार्डों को चमका दिया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों की सफाई का कार्य कराया गया।

नगर निगम के निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि शनिवार को मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसलिए शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर कराने के लिए हमने नगर निगम के अधिकारियों से पहले ही वार्ता की थी। अब दोबारा से भी अधिकारियों से फोन के माध्यम से संपर्क किया है। धार्मिक स्थलों के निकट लोगों से भी आह्वान किया है कि वह सफाई अभियान में मदद करें। निगम की टीम भी प्रत्येक वार्ड व प्रत्येक स्थान पर विशेष सफाई अभियान चलाएगी। आमजन से भी मंदिरों व घरों की सफाई का आह्वान किया है।

निवर्तमान मनोनीत भाजपा पार्षद अमित बंसल ने बताया कि जनता कालोनी के शिव मंदिर व दूसरे मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को सुबह नौ बजे मंदिरों में चलने वाले सफाई अभियान में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी पहुंचे। इसके साथ ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर सफाई के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त राकेश कुमार ने कहा कि सभी चौक-चौराहे साफ कराए जा रहे हैं। 151 वार्डों में रूटीन सफाई अभियान हो चुका है और उसका। मैंने खुद निरीक्षण किया है। नियमित निरीक्षण इसलिए किया जा रहा है कि सफाई के कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

उपायुक्त अजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ स्थानीय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे।
उपायुक्त अजय कुमार ने समारोह स्थल पर पहुंचकर समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए सभी प्रबंध समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। समारोह स्थल पर टेंट व अन्य आवश्यक तैयारियां शुरू की गई है। समारोह के लिए मुख्य मंच के अलावा अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए मंच तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी एक मंच तैयार किया जायेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular