Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, रोहतक सहित 14 जिलों में...

हरियाणा में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, रोहतक सहित 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी

- Advertisment -

हरियाणा के सिरसा जिले में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों ने पहले ही घना कोहरा की संभावना व्यक्त की हुई हैं। हरियाणा के 14 जिलों में रेड अलर्ट और चार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अलसुबह धुंध-कोहरा की संभावना है।

- Advertisment -

हिसार। हरियाणा में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि 14 जिलों को शिमला से भी अधिक ठंडा घोषित कर दिया गया है। हरियाणा में बढ़ती सर्दी से कहीं लोग परेशान हैं तो कहीं पर लोग इस मौसम को खूब एंजॉय कर रहे हैं। इस बार पहाड़ी इलाकों में खास बर्फबारी देखने को नहीं मिली, लेकिन हरियाणा में लोग शिमला-मनाली जैसी ठंड का खूब आनंद ले रहे हैं। मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि अब उन्हें हिमाचल जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि शिमला से ज्यादा सर्दी इन दिनों मैदानी इलाकों में पड़ रही है।

सर्दी से बचाव करने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन कुछ लोग घर पर ही पिकनिक जैसा आनंद ले रहे हैं। हरियाणा में नया साल शुरू होते ही धुंध और शीतलहर का प्रकोप है। आलम ये है कि लोग अब सूर्य देव के दर्शन तक को तरसने लगे हैं। शाम होते-होते घना कोहरा और शीतलहर लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है। वहीं, इस घने कोहरे की चादर ने ट्रेन पर भी खासा प्रभाव डाला है। जिसके चलते हरियाणा में ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। साथ ही हवाई उड़ानों पर भी धुंध का असर देखा जा रहा है।

शीतहवाएं चलने से कोल्ड डे की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार अभी हरियाणा में ठंड से राहत के आसार नहीं दिख रहे है। शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना से राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने तथा रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से शनिवार को 14 जिलों में रेड अलर्ट और चार में ओरेंज अलर्ट जारी किया। विज्ञानियों ने पहले ही घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की हुई हैं।

हरियाणा के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दिनों में अभी हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अलसुबह धुंध-कोहरा की संभावना है। हरियाणा के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत शामिल हैं। वहीं, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर और पंचकुला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे के कारण बस और ट्रेन लेट

मौसम विज्ञानियों ने पहले ही घना कोहरा की संभावना व्यक्त की हुई हैं। घना कोहरा होने के कारण लोग लंबी दूरी से जाने को बच रहे हैं। दूसरी तरफ कोहरे के चलते ट्रेन और बसें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। सिरसा का न्यूनतम 4.2 डिग्री, भिवानी 4.3, हिसार पांच डिग्री तक पहुंच गया। हिसार में शीतलहर जारी हैं। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हैं। सुबह के समय कोहरा के कारण लोग लंबी दूरी से जाने को बचे। ट्रेन और बसें निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं।

गोरखधाम एक्सप्रेस सवा घंटा लेट

गोरखधाम एक्सप्रेस धुंध के कारण वीरवार को सवा घंटा लेट रही। सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर हिसार पहुंचने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 10:47 पर पहुंची। वहीं रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन दोपहर 12:35 की बजाय 1:30 बजे हिसार पहुंची। वहीँ लुधियाना भिवानी ट्रेन, मेरठ-गंगानगर ट्रेन पांच से दस मिनट की देरी से चली। इसके अलावा अधिक सर्दी के कारण हिसार से दिल्ली, चंड़ीगढ़, जयपुर जाने वाली बसें भी 29 दिसंबर से बंद है।

फसलों की बढ़ोतरी पर पड़ने लगा असर

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. पवन ने बताया कि इस मौसम का फसलों पर बुरा असर पड़ने लगा है। इससे गेहूं की फसल की बढ़ोतरी रुक गई है। फसल के लिहाज से इस समय सुबह हल्की धुंध के साथ दिन का तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच होना चाहिए। अगर दो सप्ताह ऐसा ही मौसम रहता है तो गेहूं की बाली की लंबाई कम रहेगी और दाना भी कमजोर रहेगा। वहीं सरसों की फसल में फलियां बन रही हैं। ये पतली रहेंगी और दाना कमजोर रहेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular