Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में HSSC ने तृतीय श्रेणी पदों के 11 ग्रुपों पर निकाली...

हरियाणा में HSSC ने तृतीय श्रेणी पदों के 11 ग्रुपों पर निकाली भर्ती , शेड्यूल हुआ घोषित

- Advertisment -

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ग्रुप 11, 12, 13, 19, 28, 35, 46, 51, 52 की परीक्षा सुबह की पाली में 10:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

- Advertisment -

चंडीगढ़। हरियाणा में HSSC ने तृतीय श्रेणी पदों के 11 ग्रुपों पर भर्ती निकली है। दरअसल तृतीय श्रेणी के 32 हजार पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 11 और ग्रुपों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इन ग्रुपों का सीईटी मेंस 14 जनवरी काे हाेगा। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ग्रुप 11, 12, 13, 19, 28, 35, 46, 51, 52 की परीक्षा सुबह की पाली में 10:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। ग्रुप 24 तथा 55 की परीक्षा शाम की पाली में दोपहर बाद 3:15 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

परीक्षा के लिए चलेंगी फ्री बसें

परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी। एडमिट कार्ड हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की साइट से 10 जनवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अगर किसी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता है तो वह 12 जनवरी को दोपहर बाद दो बजे तक आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

174 HCS के पदो पर निकली वैकेंसी

हरियाणा सरकार राज्य में 174 HCS अधिकारियों की भर्ती करने वाली है। इस भर्ती के समय से पूरा होने के बाद प्रदेश में हरियाणा सिविल सेवा के (HCS) अधिकारियों की कमी नहीं रहेगी। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार से एचसीएस परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। HCS (न्यायिक शाखा) परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी 2024 को समाप्त होगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular