Wednesday, May 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशयूपी और बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी, दिल्ली में बारिश...

यूपी और बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी, दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी और ठंड

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Forecast: यूपी और बिहार में इन दिनों घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि यूपी और बिहार में आज भी घना कोहरा छाया रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर दिन ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज भी दिल्ली के कई इलाकों में शीतलहर की संभावना है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 9 जनवरी को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने की आशंका है। बारिश होने की वजह से दिल्ली के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

ये भी पढ़ें- क्या IndiGo टिकट की कीमतों में करेगी कटौती ?

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर की संभावना है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहने की संभावना है। जबकि हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में 5 से 7 जनवरी को घना कोहरे का अलर्ट है।

आने वाले दो दिनों के लिए जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु में आज से लेकर 8 जनवरी तक बारिश हो सकती है। कर्नाटक में 5 जनवरी और केरल में 6 जनवरी को भारी बारिश की आशंका है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular