Wednesday, October 23, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में फिर लौटा मानसून, दो दिन बारिश की संभावना

हरियाणा में फिर लौटा मानसून, दो दिन बारिश की संभावना

शनिवार की शुरुआत भी घने बादलों के साथ हुई। चंडीगढ़ मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को चंडीगढ़, पंचकूला और आसपास के इलाकों में बारिश होगी। इससे मौसम ठंडा हो सकता है।

हिसार। हरियाणा में भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम में बदलाव हो गया है। प्रदेश के 36 शहरों और गांवों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सितंबर के दूसरे सप्ताह में विभिन्न क्षेत्रों में मानसून की आंशिक सक्रियता दिख रही है। इसके बावजूद राज्य में अगले दो सप्ताह तक बारिश का स्तर सामान्य से कम ही रहने का अनुमान है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार चंडीगढ़, पंचकुला और आसपास के इलाकों में शुक्रवार से मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार शाम को पंचकूला में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान गिर गया, साथ ही, लोगों का बारिश का इंतजार भी खत्म हो गया।

शनिवार की शुरुआत भी घने बादलों के साथ हुई। चंडीगढ़ मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को चंडीगढ़, पंचकूला और आसपास के इलाकों में बारिश होगी। इससे मौसम ठंडा हो सकता है। अगले 4- 5 दिनों के दौरान हरियाणा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि, अगले 10 दिनों के बाद हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राज्य में अगले दो सप्ताह तक अधिकतम तापमान का स्तर सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना रहने की संभावना है। कुल मिलाकर मौसम में आंशिक बदलाव के साथ लगभग साफ व तेज उमस भरी गर्मी वाला ही रहेगा। हरियाणा में आज सुबह का तापमान 25°C है. हवा, नमी और अन्य मौसम स्थितियों को ध्यान में रखते हुए, तापमान 27°C तक महसूस हो सकता है।

हरियाणा में अगले 10 दिनों में बिजली गिरने और गिरने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि भारी बारिश या बिजली गिरने के दौरान घर पर ही रहें। खुले में या पेड़ों के नीचे आश्रय न लें और अपना बचाव रखें। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, भिवानी, जिंद, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, कैथल, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, 4 से 5 तक पश्चिम और दक्षिण- पश्चिम हरियाणा के पानीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, दक्षिण और दक्षिण- पूर्व हरियाणा जींद, भिवानी, चरखी दादरी में मौसम स्थिर रहेगा।

वर्तमान मौसम प्रणाली के तहत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ रेखा अब जैसलमेर, कोटा, रायसेन व पेंड्रा रोड से होकर गुजर रही है। जमशेदपुर, दीघा और वहां से पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक प्रभाव है। वहीं, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पछुआ हवा में एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी औसत धुरी समुद्र से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। इस आधार पर अब राज्य में नौ व 10 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular