Wednesday, October 23, 2024
HomeपंजाबNIA ने आरपीजी हमले के मास्टरमाइंड आतंकी लड़ा की संपत्ति कुर्क की

NIA ने आरपीजी हमले के मास्टरमाइंड आतंकी लड़ा की संपत्ति कुर्क की

NIA ने कार्रवाई करते हुए आतंकी वारदात में शामिल लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा की प्रॉपर्टी कुर्क कर ली है। बता दें कि लंडा पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले समेत कई बड़ी आतंकी वारदात में शामिल था। 27 जुलाई को उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।

एसपी तेजिंदर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी की स्पेशल अदालत ने आरसी-37 में आरोपी की तरनतारन के गांव किरियन स्थित संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। वहां बोर्ड लगा दिया गया है। अब इस संपत्ति को खरीद नहींं पाएगा।

Punjab, 4 जिलों में होगा नहर का निर्माण, मिलेगा भरपूर पानी

33 वर्षीय लखबीर सिंह उर्फ लंडा तरनतारन जिले के हरिके का रहने वाला है। 2017 से वह कनाडा में है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, नशीली दवाओं की तस्करी, अपहरण और अवैध हथियारों के विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज थे।

साल 2022 में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय और तरनतारन के सहराली थाने पर आरपीजी हमले का वह मास्टरमाइंड था। लंडा के खिलाफ जांच के बाद 22 जुलाई 2023 को एनआईए ने आरोप पत्र दायर किया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular