Saturday, October 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकचंद्रयान-3 ने चांद की धरती पर रखे कदम तो झूम उठे जीडी...

चंद्रयान-3 ने चांद की धरती पर रखे कदम तो झूम उठे जीडी गोयंका के छात्र व शिक्षक

निदेशक विक्रांत ने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का हर भारतवासी को बेसब्री से इंतजार था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

रोहतक। चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण 23 अगस्त शाम को जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल के सीनियर वर्ग के आडोटोरियम में टेलीकास्ट किया गया। विद्यार्थी चंद्रयान-3 की लैंडिंग का अद्भुत नजारा देखकर भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि के गवाह बने।

6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रख लिया। जैसे ही चंद्रयान-3 के कदम चंद्रमा की धरती पर पड़े, छात्र और शिक्षक खुशी से उछल पड़े। तालियों की गड़गड़ाहट और भारत माता की जय के उद्घोष से सभागार गूंज उठे। भारत की इस सफलता का उत्सव हर छात्र और शिक्षक के चेहरे पर देखने को मिला।

स्कूल में सभी ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की। हर तरफ खुशी का माहौल बन गया तथा ढोल नगाड़ों की थाप पर बच्चे खूब थिरके। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक महोदय विक्रांत मायना, उपप्राचार्य अनिल कुमार एवं सहायक निदेशक हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे।

निदेशक विक्रांत ने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का हर भारतवासी को बेसब्री से इंतजार था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

सहायक निदेशक हिमांशु गुप्ता एवं उपप्राचार्य अनिल कुमार ने भी सभी बच्चों एवं भारतवासियों को इस महान उपलब्धि पर ढेर सारी बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular