Saturday, October 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में फायरिंग, देर रात घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को मारी...

रोहतक में फायरिंग, देर रात घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

सनसिटी रोड पर उस समय वारदात हुई जब प्रॉपर्टी डीलर फ्रेश होने के लिए रुका था, तभी किसी ने पीछे से फायरिंग की, घायल हुए प्रॉपर्टी डीलर को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

रोहतक। रोहतक में एक बार फिर फायरिंग का सामने आया है। वारदात सनसिटी रोड पर अर्बन एस्टेट थाने के नजदीक देर रात करीब 11 बजे हुई है। कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। गोली प्रॉपर्टी डीलर की टांग में लगी और वह लहूलुहान होकर गया।

घायल प्रॉपर्टी डीलर ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने घायल प्रॉपर्टी डीलर को पीजीआई में दाखिल करवाया। वारदात की सूचना पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

घायल की पहचान रोहतक के सेक्टर-2 निवासी करीब 47 वर्षीय सुशील के रूप में हुई। सुशील अपने दोस्तों से मिलने गया था। वहां से रात को अपने घर के लिए निकला। लौटते समय सनसिटी रोड पर उसने फ्रेश होने के लिए अपने कार को रोक लिया। सुशील के अनुसार, फ्रेश होते समय पीछे से अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी।

गोली सीधी सुशील की जांघ में जा लगी। वहीं गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर एकत्रित हो गए, जिन्होंने उसे उपचार के लिए PGI में भर्ती करवाया और उसके परिजनों को फोन किया।

अर्बन एस्टेट पुलिस थाना प्रभारी प्रह्लाद ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर को गोली लगने की सूचना मिली थी। अभी तक घायल के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामला संदेहजनक लग रहा है। प्रॉपर्टी डीलर भी इसके बारे में कुछ नहीं बता रहा। पुलिस जांच में जुटी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular