Saturday, October 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक रेंज के 23 पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति की सौगात, आईजी ने...

रोहतक रेंज के 23 पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति की सौगात, आईजी ने दी शुभकामनाएं

आईजी ने रेंज में तैनात पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में अनुमोदन करते हुए दिशा निर्देश दिए। आईजी राकेश कुमार आर्य ने पदोन्नति पाने वाले पुलिस जवानों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपेक्षा करता हूं कि नए पद पर नई ऊर्जा के साथ सभी पुलिस कर्मचारी बेहतरीन कार्य करेंगे।

रोहतक। रोहतक रेंज के 23 पुलिसकर्मियों को आईजी राकेश कुमार आर्य ने पदोन्नति की सौगात दी है। रेंज के अंतर्गत रोहतक, भिवानी, झज्जर तथा चरखी दादरी जिलों में तैनात 23 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। जिसमें रोहतक के 12, झज्जर के 4 तथा जिला भिवानी के 7 सहायक उप निरीक्षकों को तोहफा दिया है। उन्होंने पदोन्नति को मंजूरी देते हुए पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी।

रोहतक रेंज पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य

पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य ने बृहस्पतिवार को रेंज के 23 सहायक उप निरीक्षको की पदोन्नति के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। रेंज के अंतर्गत जिला झज्जर, रोहतक व भिवानी में तैनात प्रधान सिपाहियों सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति बारे अनुमोदन किया गया है। अनुमोदित किए गए पुलिस कर्मचारियों में जिला रोहतक में तैनात सहायक उपनिरीक्षक समुंदर सिंह नंबर 973, राजकुमार 160, रामनिवास 436, कुलदीप सिंह 418, जयवीर सिंह 1029, अमर सिंह 271, रोहतास 1044, सुरेंद्र 120, अशोक कुमार 62, ओम सिंह 32, राकेश कुमार 260 तथा राजबीर सिंह 264 रोहतक की उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति बारे निर्देश किए गए हैं।

इसी प्रकार से जिला झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार नंबर 41, रामपाल सिंह 220, राजेश कुमार 838, आजाद सिंह 313 झज्जर को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति बारे निर्देशित किया गया है। वहीं जिला भिवानी में तैनात राजकुमार नंबर 37, कृष्ण कुमार 860, रमेश कुमार 330, कुलदीप सिंह 1008, हरदयाल सिंह 970, राजबीर सिंह 332 तथा रमेश कुमार 271 भिवानी की उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति बारे अनुमोदन किया गया है।

आईजी ने रेंज में तैनात पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में अनुमोदन करते हुए दिशा निर्देश दिए। आईजी राकेश कुमार आर्य ने पदोन्नति पाने वाले पुलिस जवानों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपेक्षा करता हूं कि नए पद पर नई ऊर्जा के साथ सभी पुलिस कर्मचारी बेहतरीन कार्य करेंगे। थाना और चौकी में आने वाले फरियादी की अच्छे से सुनवाई करके, उसके प्रति सहानुभुति, सहयोग व निष्पक्षता के सूत्र पर चलकर सभी पुलिस विभाग की छवि को निखारने का कार्य करेंगे। विभिन्न स्थानों पर तैनात पदोन्नति पाने वाले उपरोक्त सभी जवान मेहनत, लगन, ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए ड्यूटी को बेहतरीन तरीके से करेंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular