Friday, September 20, 2024
HomeपंजाबPunjab, पूर्व उपमुख्यमंत्री आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार

Punjab, पूर्व उपमुख्यमंत्री आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार

Punjab, पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने 2016 से 2022 के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में कांग्रेस के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने कहा कि 10 अक्टूबर, 2022 को मामले की जांच का आदेश दिया गया था, जिसके बाद सोनी के खिलाफ अमृतसर रेंज के सतर्कता ब्यूरो थाने में रविवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक की जांच अवधि के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था। आमदनी के मुकाबले खर्च 7,96,23,921 रुपये (176.08 प्रतिशत) अधिक था

उन्होंने दावा किया, “इस दौरान आरोपी ओ. पी. सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां अर्जित कीं। प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच जारी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular