Friday, September 20, 2024
HomeपंजाबPunjab में अब बच्चे पढ़ेंगे बलबीर सिंह सीनियर, मिलखा सिंह की जीवनी

Punjab में अब बच्चे पढ़ेंगे बलबीर सिंह सीनियर, मिलखा सिंह की जीवनी

Punjab, पंजाब की स्कूली शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें राज्य के चार महान खिलाड़ियों की जीवन गाथाएं बताई जाएंगी।

इन चार खेल हस्तियों में तीन बार के हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर, ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह, एशियाई चैंपियन मुक्केबाज कौर सिंह और भारत के पहले अर्जुन अवार्डी और ओलंपियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा शामिल हैं। उन्हें कक्षा 9 और 10 की शारीरिक शिक्षा की पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया गया है।

क्या होता है सूतक काल और पातक काल, जानिए इनके बारें में

बैंस ने कहा कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और पंजाब को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिबद्धता के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग ने मिट्टी के महान पुत्रों की जीवनी को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है।

उन्होंने कहा, हमारे महान खिलाड़ियों ने हर क्षेत्र में, विशेष रूप से खेलों में, अपने कौशल को साबित किया है। ये जीवनियां युवा पीढ़ी को अपने सपनों को धैर्य और गौरव के साथ साकार करने के लिए प्रेरित करेंगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular