Sunday, October 20, 2024
Homeदेश22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थानीय निकाय एवं पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।

 चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में स्थानीय निकाय एवं पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के कल्याण को देखते हुए 22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर शुरू करने के निर्देश दिए जिसके अंतर्गत प्रातः 9 से 11:00 बजे सभी अधिकारी कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे।

 साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 24 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे सभी नगर निगम आयुक्तों की चंडीगढ़ में बैठक कर मुख्यमंत्री स्वयं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

        बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकास की कार्ययोजना बनाने और लोगों की समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने पंचायत विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की तथा पंचायत के रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

        उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में आ चुके हैं और लगातार प्रदेश के नागरिकों के हित में निर्णय ले रहें हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular