Saturday, October 19, 2024
Homeपंजाबपंजाब, सीएम द्वारा धान खरीद की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्च स्तरीय...

पंजाब, सीएम द्वारा धान खरीद की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्च स्तरीय बैठक

पंजाब में धान की फसल की खरीद का सीजन शुरू हो गया है, जिसके चलते सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को राज्य में धान खरीद की प्रगति की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में अधिकारियों से धान खरीद, उठाव एवं किसानों को भुगतान के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गयी। इस दौरान अधिकारियों को मंडियों से तुरंत उठान करने के आदेश दिए गए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि धान खरीद से जुड़ी समस्याओं को लेकर वह 14 अक्टूबर को केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्री के समक्ष पंजाब के राइस मिलर्स और आढ़तियों का मुद्दा उठाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आज केन्द्रीय मंत्री जोशी से भी फोन पर बातचीत की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेंगे। अब तक 4.30 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंच चुका है, 98 फीसदी फसल खरीदी जा चुकी है। विभाग ने किसानों को फसल भुगतान के लिए 573.55 करोड़ रुपये जारी किये हैं।

पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दशहरे के मौके पर अमृतसर में रावण का दहन किया

पंजाब सरकार ने अनाज मंडियों में धान की फसल की खरीद के लिए मंडी बोर्ड द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं ताकि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े, यह जानकारी कृषि मंडी के प्रधान गुरुमीत सिंह खुड़िया ने दी। पंजाब अनाज मंडी पन्नीवाला में धान की खरीद शुरू।

उन्होंने कहा कि जब तक अनाज मंडियों में धान आता रहेगा तब तक उनका धान खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा जाएगा और अब तक जिले की खरीद एजेंसियों द्वारा 1280 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धान की फसल साफ व सुखाकर लाएं ताकि उन्हें अनाज मंडी में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular