Saturday, July 25, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बर्थडे पार्टी मना रहे फार्मेसी के छात्र को संदिग्ध हालात...

रोहतक में बर्थडे पार्टी मना रहे फार्मेसी के छात्र को संदिग्ध हालात में लगी गोली

रोहतक में बर्थडे पार्टी मना रहे फार्मेसी के छात्र को संदिग्ध हालात में गोली लगने का मामला सामने आया है। घायल छात्र को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना आईएमटी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात फार्मेसी का छात्र अमित और उसके 5-6 दोस्त आईएमटी में बर्थडे पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पटाका बजने जैसी आवाज हुई तो पता लगा अमित को गोली लगी है। इसके बाद उसके साथियों ने उसे घायल अवस्था में पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया है।

अमित भिवानी के उत्तम नगर का रहने वाला है। वह रोहतक में फार्मेसी का कोर्स करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular