Saturday, October 19, 2024
Homeपंजाबपंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, सुबह-शाम ठंड की दस्तक

पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, सुबह-शाम ठंड की दस्तक

पंजाब और चंडीगढ़ का तापमान लगातार गिर रहा है। मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क हो गया है। अगले एक सप्ताह तक किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है। इसके साथ ही पंजाब का फरीदकोट सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 35.4 डिग्री रहा। चंडीगढ़ में भी तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक पंजाब और चंडीगढ़ में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। इन दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी और 2 डिग्री तक की गिरावट भी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा दिन के अधिकतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी।

पंजाब, महंगाई की भेंट चढ़े रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले!

अक्टूबर के मध्य से राज्य का मौसम भी बिगड़ने लगा है। शनिवार सुबह तक ज्यादातर शहरों में प्रदूषण का स्तर 100 AQI से ऊपर पाया गया। प्रदूषण बोर्ड ने इसे पीली श्रेणी में रखा है और यह सांस की समस्या, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है।

शनिवार सुबह जालंधर, लुधियाना और पटियाला को छोड़कर ज्यादातर शहरों में AQI 100 से ऊपर था। अमृतसर में AQI 117, बठिंडा में AQI 138, खन्ना में AQI 104, मंडी गोबिंदगढ़ में AQI 108, जालंधर में AQI 84, लुधियाना में AQI 86 और पटियाला में AQI 96 पाया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular