Friday, October 4, 2024
Homeहरियाणारोहतकशारदीय नवरात्रि : रोहतक में धूमधाम से निकाली कलश यात्रा, धार्मिक भजनों...

शारदीय नवरात्रि : रोहतक में धूमधाम से निकाली कलश यात्रा, धार्मिक भजनों पर झूमे भक्त

रोहतक : पेच परसराम मोहल्ला में गुरुवार को नवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया। 551 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।   इस दौरान जयकारे लगाते हुए और धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।

पेच परसराम सेवा मंडल द्वारा आठवें दुर्गा महोत्सव के पहला दिन पेच परसराम पुरानी अनाज मंडी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भव्य कलश यात्रा निकाल मां दुर्गा को पंडाल में विराजमान किया गया।

कलश यात्रा को समाजसेवी एवं उद्योगपति राजेश जैन और पूर्व मेयर मनमोहन गोयल और डा. स्वामी परमानंद महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलश यात्रा माल गोदाम रोड भिवानी स्टैंड रेलवे रोड अनाज मंडी होते हुए पंडाल में पहुंची।

संध्या आरती में पहुंचे पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और उनके साथ पूर्व पार्षद डिंपल जैन ने मां दुर्गा की आरती कर मैया रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके पश्चात पंडाल में ललित अग्रवाल आर्ट ग्रुप रोहतक द्वारा सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं। जिनको देखने के लिए अनेक भक्त पंडाल में मौजूद रहे। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।

वहीं इसके अलावा शहर के संकट मोचन मंदिर, दुर्गा भवन मंदिर, शीतला माता मंदिर में भी नवरात्र महोत्सव मनाया जा रहा है। जहां पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने माता की अराधना की।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular