Saturday, September 28, 2024
Homeदिल्लीHaryana Election: कांग्रेस को बड़ा झटका, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट...

Haryana Election: कांग्रेस को बड़ा झटका, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट ने पार्टी को कहा अलविदा

Haryana Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अब सोनीपत में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट जसपाल आंतिल ने भी शुक्रवार को कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को भेजा है। इसके आलावा कार्यालय में लगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के चित्र भी उतार दिए।

वहीं ,जसपाल आंतिल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि राई हलके से टिकट देने के मामले में उनकी अनदेखी की गई। कांग्रेस में उन्होंने कई पदों पर काम किया है। पार्टी के लिए 16 साल तक मेहनत की और जिन नेताओं के लिए काम किया उन्होंने धोखा देते हुए उन्हें अकेला छोड़ दिया है।

बता दें कि जसपाल क्षेत्र के बड़े गांव खेवड़ा के रहने वाले हैं और 2009 में कांग्रेस ज्वाइन की थी। वे सोनीपत लोकसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।वर्तमान में वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular