Saturday, September 28, 2024
Homeपंजाबसीएम मान ने कानून विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारियों से की फोन पर बात,...

सीएम मान ने कानून विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारियों से की फोन पर बात, न्याय का आश्वासन

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (आरजीएनयूएल), पटियाला के संघर्षरत छात्रों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर तरह से उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें किसी भी कारण से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या पदाधिकारी की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जायेगी और छात्रों को हर कीमत पर न्याय दिलाया जायेगा.

DELED Result : डी.एल.एड. परीक्षा जुलाई-2024 का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

मुख्यमंत्री ने संघर्षरत छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई सभी घटनाओं पर राज्य सरकार की पैनी नजर है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular