Friday, September 27, 2024
HomeदेशDELED Result : डी.एल.एड. परीक्षा जुलाई-2024 का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

DELED Result : डी.एल.एड. परीक्षा जुलाई-2024 का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष-2019, 2020, 2021 व 2022 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा जुलाई-2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सम्बन्धित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं।

इस आशय कि जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव ने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष-2019, 2020, 2021 व 2022 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा जुलाई-2024 में कुल 20958 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।

उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-2024 द्वितीय वर्ष (नियमित) में 16892 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 12617 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 74.69 रही है। जिसमें महिला छात्र-अध्यापकों की पास प्रतिशतता 78.71 तथा पुरूष छात्र-अध्यापकों की पास प्रतिशतता 70.49 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 2381 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1220 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 51.24 रही।
डॉ० वी.पी.यादव ने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 484 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 240 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 49.59 रही तथा प्रवेश वर्ष 2021-2023 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) में 1085 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 833 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 76.77 रही।
बोर्ड अध्यक्ष ने आगे बताया कि डी.एल.एड. विशेष अवसर परीक्षा में प्रवेश वर्ष 2017-2019 प्रथम/द्वितीय वर्ष, 2018-2020 प्रथम/द्वितीय वर्ष तथा डी.एल.एड. मर्सी चांस परीक्षा 2019-2021 व  2020-2022 प्रथम/द्वितीय वर्ष का परिणाम भी आज घोषित कर दिया गया है। सम्बन्धित छात्र अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in  पर देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डॉ० यादव ने बताया कि परीक्षा की संस्थावार Performance sheets शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी तथा परीक्षा में रि-अपीयर रहे छात्र-अध्यापकों के आगामी परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र भी सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएगें।

उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. परीक्षा जुलाई-2024 के प्रवेश वर्ष-  2022-24 में रि-अपीयर रहें छात्र-अध्यापकों की परीक्षा जनवरी-2025 में संचालित करवाई जानी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु तिथियां निर्धारित कर दी गई है। रि-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800/- रूपये प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200/- रूपये अतिरिक्त देय होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000/- रूपये प्रति छात्र-अध्यापक होगा। सम्बन्धित शिक्षण संस्थान बिना विलम्ब शुल्क 09 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात 100/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 24 अक्तूबर से 30 अक्तूबर, 300/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 31 अक्तूबरसे 06 नवम्बर तथा 1000/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 07 नवम्बर से 13 नवम्बर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular