Wednesday, September 25, 2024
Homeदेशकिसानों के मुद्दे पर CM नायब सैनी ने कांग्रेस को फिर घेरा,...

किसानों के मुद्दे पर CM नायब सैनी ने कांग्रेस को फिर घेरा, X हैंडल पर लिखा- हुड्डा और राहुल गांधी जवाब दें

Haryana News : हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini ) ने किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस को घेरा है।  सैनी ने अपने X हैंडल से कांग्रेस पर सवालों की बौछार कर दी।

सैनी ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों से छल किया है। किसानों को लूटने वाली देश में अगर कोई एक पार्टी है तो वो कांग्रेस है। हरियाणा का किसान तो कांग्रेस द्वारा किसानों की जमीन तक की लूट का गवाह है। चुनाव आने पर किसान हितैषी बनने का ढोंग करने वाली कांग्रेस पार्टी और बापू-बेटे से कुछ सवाल पूछते हुए चुनौती देता हूं कि वे इसका जवाब दें।

ये पूछ  सवाल, मांगा जवाब

  • भाजपा ने हरियाणा को सभी 24 फसलों में एमएसपी देने वाला देश का पहला राज्य बनाया है। कांग्रेस बताए कि अपने 60-70 साल के शासन में कभी भी और कहीं भी सभी फसलों पर एमएसपी दी है?
  • किसानों को सलाना 6 हजार देने की शुरुआत भाजपा की मोदी सरकार ने की है। हुड्डा और राहुल गांधी जवाब दें कि इतिहास के 70 साल में अब तक कभी भी उन्होंने किसानों को नियमित सलाना राशि कभी दी है?
  • भाजपा सरकार ने हरियाणा के किसानों को खराबे पर मुआवजा दिया है। हुड्डा जवाब दें कि मुआवजा के नाम 2-2 रुपये का चेक किसानों को देते हुए उन्हें शर्म क्यों नहीं आई?
  • भाजपा के 10 साल के शासन में किसान की एक इंच जमीन पर किसी की बुरी नजर नहीं लगने दी। हुड्डा बताएं कि किसानों की जमीन छीनकर दामाद जी को देने के बाद किसानों से किस मुंह से नजर मिलाते हैं?
  •  कांग्रेस और उसके सीएलयू गैंग के चाल-चेहरे-चरित्र को हरियाणे का एक-एक किसान पहचानता है। अगर राहुल गांधी और हुड्डा किसानों से कान पकड़कर सौ बार भी माफ़ी मांगे तो भी किसानों के साथ की गई अपनी गलती से मुक्त नहीं होंगे।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular