Monday, October 5, 2026
Homeहरियाणारोहतक3 IAS अधिकारियों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया

3 IAS अधिकारियों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के सीईओ सतबीर सिंह को रोहतक का उपायुक्त लगाया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त तथा हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  मनोज कुमार-II को आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष सचिव, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव तथा हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक प्रतिमा चौधरी को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

RELATED NEWS

Most Popular