Monday, May 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में खंडित होकर गिरी पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवलीलाल की 13...

रोहतक में खंडित होकर गिरी पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवलीलाल की 13 फुटी प्रतिमा, मचा हड़कंप

- Advertisment -

जसिया में लगी हुई थी 13 फुटी ताऊ देवलीलाल की मूर्ति, डिप्टी CM से ग्रामीण कई बार लगा चुके थे दूसरी प्रतिमा लगाने की गुहार

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के गांव जसिया में उस समय हड़कंप मच गया जब लोग अलसुबह पार्क में घूमने आये। उन्होंने देखा पार्क में लगी करीब 13 फीट ऊंची पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की प्रतिमा खंडित होकर अचानक गिर पड़ी है। गनीमत यह रही कि जिस समय यह प्रतिमा गिरी, उसके आसपास कोई नहीं व्यक्ति नहीं था। जबकि जसिया के ताऊ देवीलाल पार्क में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन इस घटना के दौरान कोई नहीं था, इसलिए सभी सुरक्षित बच गए।

बता दें कि ताऊ देवीलाल पार्क में करीब 13 फीट ऊंची ताऊ देवीलाल की प्रतिमा लगाई थी। जो काफी समय से जर्जर हो कर खंडित हो रखी थी। जिसके बाद इसको दोबारा से लगाने के लिए पंचायत भी डिप्टी सीएम से मिल चुके है। लेकिन यहां पर नई प्रतिमा नहीं लगाई गई। जिसके कारण यह हादसा हुआ। नाराज ग्रामीणों का कहना है कि ताऊ देवीलाल पार्क में लगी उनकी प्रतिमा गांव में समाज में अहम स्थान रखती है और गांव की पहचान है। उनकी प्रतिमा खंडित होकर गिरने की वजह से ग्रामीणों में रोष है।

गांव जसिया के सरपंच ओमप्रकाश हुड्डा ने बताया कि वे ताऊ देवीलाल की खंडित प्रतिमा के स्थान पर दूसरी प्रतिमा लगाने के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिले थे। उस दौरान रेजुलेशन मांगा गया था। 4 माह पहले रेजुलेशन पास करके भेज चुके हैं। लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ और ना ही प्रतिमा नई लगाई गई। जिसके कारण अब यह अचानक गिर गई। गनीमत यह रही कि उस समय इसके नीचे कोई नहीं था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular