Wednesday, August 5, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक नगर निगम कार्यालय के 125 संविदा कर्मचारियों को मिला ‘‘सेवा की...

रोहतक नगर निगम कार्यालय के 125 संविदा कर्मचारियों को मिला ‘‘सेवा की सुनिश्चितता अधिनियम’’ का लाभ

Rohtak News: नगर निगम आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से कार्यरत ग्रुप सी के 48 कर्मचारी व ग्रुप डी के 77 कर्मचारियों को सरकार द्वारा सरकार द्वारा सेवा की सुरक्षा अधिनियम 2024 के तहत संविदा कर्मचारियों को नियमानुसार 58 साल सेवा की सुनिश्चितता का लाभ दिया जाना था।

नगर निगम में कार्यरत 125 कर्मचारियों को सेवा की सुनिश्चितता का लाभ दिया गया है। यह कर्मचारियों के आत्मविश्वास और स्थायित्व की ओर एक बड़ा कदम है। इससे कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा हुई है तथा अब संविदा कर्मचारी भविष्य की सुरक्षा सम्मानजनक कार्य स्थितियां और स्थायित्व पाएंगे।

इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा का व आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। सेवा की सुनिश्चितता मिलने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है तथा कर्मचारियों ने कार्यालय में मिठाई बाटकर आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा का विशेष धन्यवाद भी किया गया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular