Monday, August 31, 2026
Homeदेशबड़ा एक्शन : पराली जलाने से रोकने में नाकाम रहने पर गिरी...

बड़ा एक्शन : पराली जलाने से रोकने में नाकाम रहने पर गिरी गाज, 24 अधिकारी व कर्मचारी सस्पेंड

गरिमा टाइम्स न्यूज.रोहतक। हरियाणा में पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे है। पराली जलाने से रोकने में नाकाम अलग-अलग जिलों में तैनात 24 अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। हरियाणा कृषि विभाग की तरफ से आदेश जारी दिए गए है।

सस्पेंड होने वाले कर्मचारियों में पानीपत के दो, हिसार के दो, जींद के दो, कैथल के तीन, करनाल के तीन, फतेहाबाद के तीन, कुरुक्षेत्र के चार, अंबाला के तीन और सोनीपत के दो कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी की ड्यूटी पराली जलाने से रोकने के लिए अलग अलग जिलों में गठित विशेष टीम में लगाई गई थी। फसल अवशेषों में लगाई जा रही आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर प्रदेश सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है।

किसानों पर ही नहीं कृषि अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग के 24 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें चार अधिकारी कुरुक्षेत्र जिले के हैं। इनमें लाडवा के बीएओ अमित कंबोज, थानेसर के विनोद कुमार, शाहाबाद के ओमप्रकाश और पिपली के एडीओ प्रताप सिंह शामिल। इस कार्रवाई से विभाग के अधिकारियों का कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

देखें ये आर्डर :

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular