Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणाजींदजींद फैमिली कोर्ट परिसर में युवक ने निगला जहर, गंभीर हालत में...

जींद फैमिली कोर्ट परिसर में युवक ने निगला जहर, गंभीर हालत में PGI रोहतक रेफर

- Advertisment -

चिकित्सकों ने सोनू की हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisment -

जींद। जींद फैमिली कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब गुरुवार को पत्नी से विवाद के चलते एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। युवक की हालत खराब होने लगी तो आनन फानन में उसे जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। युवक की पहचान सोनीपत जिले के गांव मातन निवासी सोनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है। उसकी इस मामले में फैमिली कोर्ट में पेशी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार गांव मातन निवासी सोनू की शादी जुलाई 2021 में जींद के गांव सिंधवी खेड़ा निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद ही सोनू और उसकी पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो उसके बाद सोनू की पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी। सितंबर 2021 से ही मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा था, ताकि कुछ समाधान हो सके।

गुरुवार को 30 वर्षीय सोनू मामले को लेकर पेशी पर सोनीपत से जींद फैमिली कोर्ट में आया हुआ था। यहां सोनू ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने पास पहले से मौजूद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते सोनू की हालत बिगड़ गई। सोनू को तुरंत प्रभाव से नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आया गया। जहां चिकित्सकों ने सोनू की हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि सोनू का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। खर्च को लेकर मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular