Tuesday, November 25, 2025
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में युवक लापता, आज होनी थी शादी, तलाश में जुटे परिजन...

रोहतक में युवक लापता, आज होनी थी शादी, तलाश में जुटे परिजन व पुलिस

रोहतक। रोहतक में आये दिन युवतियों, महिलाओं और बच्चों के लापता होने की खबरे सुर्खियां बटोर रही है इसी बीच एक युवक के गायब होने का मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आज यानि बुधवार को युवक की शादी थी और रात को बारात जाने वाली थी। ऐसे में युवक के शादी से एक दिन पहले लापता हो जाने की वजह से परिवार में हड़कंप मच गया है। मामला चांदी गांव का है। युवक घर से अपने गोदाम में आराम करने की बात कहकर गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश कर दी। लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत लाखनमाजरा थाना में दे दी।

रोहतक के गांव चांदी निवासी रविकांत ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका एक बड़ा भाई करीब 29 वर्षीय गोल्डी हैं। जो हेंडिक्राफ्ट का काम करता है। उसके भाई गोल्डी की शादी 17 अप्रैल को पानीपत शहर में होनी निश्चित हुई थी। गोल्डी शादी से सहमत था और खुद था। घर पर शादी की तैयारी चल रही थी। किसी भी तरह का कोई भी मनमुटाव भी नहीं था कि गोल्डी कहीं चला जाये। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को घर में अधिक लोग होने की वजह से उसका भाई गोल्डी दोपहर करीब ढाई बजे गांव चांदी स्थित गोदाम पर गया था। उस दौरान गोल्डी ने कहा था कि वह कुछ देर गोदाम पर आराम करके वापस घर आ जाएगा।

रविकांत ने बताया कि उसके भाई गोल्डी का काफी समय तक इंतजार किया। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद पूरा परिवार उसे ढूंढने में लग गए और रिश्तेदारियों में तलाश किया। लेकिन गोल्डी कहीं नहीं मिला। गोल्डी बिना बताए कहीं चला गया। उसने बताया कि उसका भाई गोल्डी 12वीं पास है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। लाखनमाजरा थाना पुलिस के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। युवक की तलाश शुरू की जा रही है। शादी से एक दिन पहले अचानक लापता हो गया। पुलिस तलाश के लिए हर प्रयास कर रही है।

RELATED NEWS

Most Popular