Thursday, September 17, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में युवक की गोली मारकर की हत्या, हाथ-पैर बांधकर शव फेंका

रोहतक में युवक की गोली मारकर की हत्या, हाथ-पैर बांधकर शव फेंका

रोहतक में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव सांपला के पास 334बी नेशनल हाईवे के साथ लगते खेतों में कुलताना रोड पर पड़ा मिला। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए और मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला है।

वहीं घटना की सूचना पर सांपला थाना पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हाथ पर दिनेश लिखा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है।

वहीं इस बारे में सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या  कहीं और की गई है। शव को यहां पर लाकर फेंका गया हैं। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular