Wednesday, May 6, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या

रोहतक में युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या

रोहतक में एक युवक बर्बरता से हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह सुनारिया जेल की तरफ जाने वाले बाईपास पर खुले मैदान में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर एएसपी आयुष यादव, शिवाजी थाना प्रभारी राकेश सैनी, अनाज मंडी चौकी प्रभारी निकेश अहलावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं इसके बाद एफएसएल एक्सपर्ट सरोज दहिया ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया गया गया। मृतक की पहचान रामनगर निवासी मोहित के तौर पर हुई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक पर किसी तेजधार हथियार से हमला किया गया है। उसकी आंतें तक निकली हुई थीं। गला भी काटा हुआ था। पास में एक शराब की बोतल पड़ी मिली है। बताया जा रहा है मोहित आर्य नगर में ढाबे पर नौकरी करता था। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।

RELATED NEWS

Most Popular