Saturday, April 12, 2025
Homeपंजाबपंजाब के 5 जिलों में येलो कोहरे का अलर्ट, चंडीगढ़ में ठंड,...

पंजाब के 5 जिलों में येलो कोहरे का अलर्ट, चंडीगढ़ में ठंड, जानिए अपने शहर का हाल

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। पंजाब में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका है। पंजाब के 5 जिलों में आज येलो कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए अक्सर लोगों को धीरे-धीरे गाड़ी चलाने की सलाह दी जाती है।

पंजाब के औसत तापमान में 1.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जबकि चंडीगढ़ के तापमान में 0.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। लेकिन दिन में निकली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पंजाब में आज कोहरे का असर देखने को मिलेगा. पंजाब के 5 जिले कोहरे से ढके हुए हैं जिसके चलते मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक आज पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, लुधियाना और बरनाला में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर के करीब रह सकती है। इसके साथ ही इन जिलों में शीतलहर को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

Mohali, सोहाना में गिरी बहुमंजिला इमारत, NDRF ने 22 साल की लड़की को बचाया

मौसम विभाग के मुताबिक 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसके बाद पंजाब के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. इसके मुताबिक, 27 दिसंबर को अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में बारिश होने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular